
इंडोनेशिया: राष्ट्रपति जोको विडोडो को दूसरा कार्यकाल मिला
जकार्ता। इंडोनेशिया के चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें देश चलाने के लिए जनता ने दूसरा कार्यकाल दिया है। बता दें कि विश्व के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लाखों इंडोनेशियाई लोगों ने मतदान केंद्रों के बाहर कतार में लगकर वोट डाले। मुख्य मुकाबला विडोडो और उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबिआंतो के बीच था।
राष्ट्रपति विडोडो को जीत की उम्मीद
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सैफुल मुजानी रिसर्च एंड कंसल्टिंग फर्म द्वारा बताई गई पहले दौर की मतगणना के रुझानों के अनुसार, जोकोवी के नाम से लोकप्रिय विडोडो को 55.34 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि सुबिआंतो को 44.67 प्रतिशत मत मिले हैं। जनरल इलेक्शंस कमीशन ऑफ इंडोनेशिया (केपीयू) ने 77.5 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया और सरकार ने बुधवार को अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया था।
आठ लाख मतदाता केंद्र बनाए गए
चुनाव आयोग आधिकारिक रूप से मई में परिणामों की घोषणा करेगा। इस चुनाव में विडोडो ने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक और विकासात्मक नीतियों को प्राथमिकता दी। सुबिआंतो के बोगोर में मतदान केंद्र पर वोट डालने के ठीक कुछ समय बाद वि़डोडो ने अपना वोट डाला। इंडोनेशियाई चुनाव दुनिया के सबसे जटिल चुनावों में से एक है, क्योंकि एक ही दिन में 20,000 पोस्ट के लिए 245,000 उम्मीदवारों में से चुनाव के लिए 800,000 मतदान केंद्रों पर 19 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है। विदेशों में रहने वाले अन्य 20 लाख इंडोनेशियाई नागरिकों द्वारा डाक मतपत्रों के जरिए वोट डालने का अनुमान है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
18 Apr 2019 11:25 am
Published on:
18 Apr 2019 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
