27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजरायल ने रिकार्ड सैन्य सहायता के समझौते पर अमरीका का आभार जताया

बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य सहायता का रिकार्ड बनाने वाले एक सौदे के लिए अमरीका का आभार जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 3 Oct 2018, 3:46 PM IST

trump-netanyahu file photo

इजरायल ने रिकार्ड सैन्य सहायता के समझौते पर अमरीका का आभार जताया

जेरुसलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य सहायता का रिकार्ड बनाने वाले एक सौदे के लिए अमरीका का आभार जताया है। पहले से तय यह समझौता प्रभावी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरीकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने कहा कि 10 सालों का 38 अरब डॉलर का समझौता सोमवार से प्रभाव में आ गया है। नॉर्ट ने कहा, "इस समझौते की पुष्टि कर अमरीका बिना शर्त इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार की पुष्टि करता है।" नेतन्याहू ने अपने कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा, "मैं अमरीकी प्रशासन और कांग्रेस का इजरायल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पूरा करने और आने वाले दशक में सहायता निधि प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं।"

2016 में किए गए थे समझौते

सहायता समझौते पर 2016 में इजरायल के साथ पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। नेतन्याहू ने कहा, "इजरायल और दुनिया के सामने जटिल सुरक्षा चुनौतियां हैं जिसमें सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण ईरानी आक्रामकता है। इजरायल के अपने बचाव के अधिकार के लिए अमरीका का अविश्वसनीय समर्थन दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध के स्तंभों में से एक है।" इस सौदे के तहत इजरायल को अगले 10 सालों तक मिसाइल रक्षा के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण के रूप में प्रति वर्ष 3.3 अरब और 50 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

ये भी पढ़ेंः पोर्न स्टार स्टोर्मी का सनसनीखेज खुलासा, ट्रंप ने संबंध बनाने से पहले पत्नी की तस्वीर दिखाकर कही थी ये बात

अमरीकी और इजरायल के बीच हैं मधुर संबंध

बता दें कि अमरीका और इजरायल के रिश्ते काफी मजबूत हैं। अमरीका और इजरायल का रुख ईरान के खिलाफ हमेशा से ही आक्रामक रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर अमरीकी प्रतिबंधों की कई बार सराहना कर चुके हैं। दरअसल नेतन्याहू 2015 के ईरान के परमाणु समझौते के मुखर विरोधी रहे हैं। नेतन्याहू ने नवीनीकृत प्रतिबंधों को इजरायल, अमरीका और पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया था।