एशिया

इज़रायली आर्मी की रेड में 11 फिलिस्तीनियों की मौत

Israeli Army's Raid: इज़रायल की तरफ से आर्मी रेड का सिलसिला लंबे समय से जारी है। आज एक बार फिर इज़रायली आर्मी ने वेस्ट बैंक इलाके में रेड डाली। इस रेड के दौरान 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

2 min read
Israeli Soldiers

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीन (Palestine) में लंबे समय से संघर्ष जारी है। फिलिस्तीन के काफी हिस्से पर इज़रायल ने कब्ज़ा कर रखा है और आए दिन इन इलाकों में इज़रायल की आर्मी रेड डालती हैं, जिनमें अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। इज़रायली आर्मी की रेड का सिलसिला अभी भी जारी है। आज बुद्धवार, 22 फरवरी को इज़रायली आर्मी ने एक बार फिर अधिकृत वेस्ट बैंक (West Bank) इलाके में रेड डाली है। वेस्ट बैंक में कई फिलिस्तीनी रहते हैं पर पूरा इलाका इज़रायल के कब्ज़े में है। यह रेड वेस्ट बैंक के शहर नाबलुस (Nablus) में डाली गई।

11 लोगों की हुई मौत

इज़रायली आर्मी की वेस्ट बैंक के नाबलुस शहर में डाली गई इस रेड में पहले 2 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। कुछ समय बाद ही अपडेटेड आंकड़ा सामने आया और 6 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। अंतिम आंकड़ा आने पर 11 फिलिस्तीनियों की मौत की पुष्टि हो गई।



यह भी पढ़ें- चीन ने साधा अमरीका पर निशाना, पेंटागन अधिकारी के ताइवान दौरे को बताया निंदनीय

फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी रेड और इसमें मारे जाने वाले लोगों की जानकारी

इज़रायल की आर्मी द्वारा वेस्ट बैंक इलाके के नाबलुस शहर में डाली गई इस रेड के बारे में फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने जानकारी दी है। फिलिस्तीन की हेल्थ मिनिस्ट्री ने ही इज़रायली आर्मी की इस रेड में 11 लोगों के माने जाने की भी जानकारी दी है।

पिछले कुछ महीनों में रेड के मामलों में इजाफा

इज़रायल की आर्मी अक्सर ही वेस्ट बैंक इलाके में रेड डालती है। इज़रायल और फिलिस्तीन में लंबे समय से संघर्ष चल रहा है पर पिछले कुछ महीनों में इज़रायली आर्मी के इस तरह रेड डालने के मामलों में इजाफा देखें को मिला है। ज़्यादातर रेड वेस्ट बैंक इलाके में ही डाली जाती हैं। इसकी वजह है वेस्ट बैंक इलाके में फिलिस्तीनी उग्रवादियों का रहना। वेस्ट बैंक में कई फिलिस्तीनी रेफ्यूजी कैम्प्स भी हैं, जहाँ अक्सर ही इज़रायली आर्मी रेड डालती हैं। लगभग हर रेड में मासूम लोगों की भी जान चली जाती है।

यह भी पढ़ें- अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान, 'यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएगा रूस'

Updated on:
23 Feb 2023 11:59 am
Published on:
22 Feb 2023 06:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर