2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापानी नोबेल विजेता ई इचि नेगिशी भटकते मिले तो पत्‍नी का मिला शव

जापानी नोबेल पुरस्कार विजेता ई इचि नेगिशी और उनकी पत्‍नी सुमिर नेगिशी कुछ दिनों पहले अपनी कार के साथ अचानक अपने घर से गायब हो गए थे।

2 min read
Google source verification
japanese nobel winners

वाशिंगटन : जापानी नोबेल पुरस्कार विजेता ई इचि नेगिशी और उनकी पत्‍नी सुमिर नेगिशी कुछ दिनों पहले अपनी कार के साथ अचानक अपने घर से गायब हो गए थे। अब उनकी पत्नी की लाश अमरीका के उत्‍तरी इलोनॉय में एक निर्जन जगह पर मिली है और वहीं कुछ दूरी पर उनके पति ओर नोबल पुरस्कार विजेता जापानी रसायनशास्त्री ई इचि नेगिशी भटकते मिले। उनकी गुम होन की रिपोर्ट करीब नौ घंटे पहले लगाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की थी।

पार्किंसन से पीड़ित थीं सुमिर
ई इचि की 80 साल की पत्‍नी सुमिर नेगिशी पार्किंसन रोग से पीड़ित थीं। पति-पत्नी दोनों कई दिनों ये गायब थे। सुमिर नेगिशी की लाश मंगलवार को उत्‍तरी एलेनॉय के रॉकफोर्ड में मिली। इसकी जानकारी ओगले काउंटी शेरिफ ने दी। इचि की पत्नी की मौत पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी शोक जताया है। परड्यू यूनिवर्सिटी अध्यक्ष मिच डेनिएल्स ने कहा कि, पूरी जिंदगी सुमिर ने अपने पति का साथ दिया। ऐसे में उनके ऐसे जाने से सब दुखी हैं।

पुलिस को हत्‍या या साजिश का संदेह नहीं
पुलिस ने बताया कि 82 वर्षीय ई-इचि को मंगलवार सुबह पांच बजे रॉकफोर्ड के नजदीक भटकता पाया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को नेगिशी दंपती की कार मिली और नजदीक में ही कचरा डालने वाले स्थान पर सुमिरे का शव मिला। रॉकफोर्ड शिकागो से 100 मील पश्चिम में स्थित है। सुमिरे की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, उन्‍हें हत्या या किसी साजिश के आसार नहीं नजर आते।

रसायन शास्‍त्र के प्रोफेसर हैं ई इचि
ई इचि नेगिशी परड्यू यूनिवर्सिटी में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर हैं। वह अपनी पत्‍नी की लाश से कुछ दूरी पर भटकते मिले। पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भेज दिया है। हालांकि ई इचि के स्वास्थ्य के बारे अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये दोनों पति पत्‍नी अमरीका के इंडियाना में रह रहे थे। सोमवार से ही अपनी कार के साथ ये दोनों गायब थे। मिली शिकायत के बाद से ही पुलिस इन दोनों को तलाश कर रही थी।

2010 में मिला था नोबेल
वैज्ञानिक ई इचि नेगिशी को 2010 में दो और रसायन विज्ञानियों के साथ संयुक्‍त रूप से रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।