काठमांडू। तेज बारिश की वजह से 1575 तीर्थयात्री फंस गए हैं। सिमीकोट में 525, हिलसा में 550 और तिब्बत साइड में 500 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इन श्रद्धालुओं में 290 यात्री कर्नाटक के हैं जिन्हें नेपाल में रोका गया है। नेपाल में भारतीय मिशन ने सभी टूर ऑपरेटर्स को ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को तिब्बत की तरफ रोकने को कहा है, क्योंकि तिब्बत में नेपाल से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मौजूद हैं।