23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / इमरान खान को अपने ही घर में लगा बड़ा झटका, कानून मंत्री ने कहा- ICJ में नहीं ले जा सकते कश्मीर मुद्दा

इमरान खान को अपने ही घर में लगा बड़ा झटका, कानून मंत्री ने कहा- ICJ में नहीं ले जा सकते कश्मीर मुद्दा

पाकिस्तान के कानून मंत्री फारूक नसीम ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को अंत्रारष्ट्रीय कोर्ट में हम नहीं ले जा सकते हैं पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि ICJ में कश्मीर विवाद को ले जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Sep 2019, 7:48 PM IST

pm_imran_khan.jpg

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर मामले पर पूरी दुनिया से हार का मुंह देखने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और बड़ा झटका अपने ही घर में लगा है।

दरअसल, कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर मुद्दा उठाने के बाद जब कामयाबी नहीं मिली तो पाकिस्तानी हुकमरान इसे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में ले जाने की बात कर रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तान के ही एक मंत्री ने इसे नामुमकिन करार देकर इमरान खान के पैंतरे की हवा निकाल दी है।

पाकिस्तान अवामी तहरीक के संस्थापक ताहिर-उल-कादरी ने राजनीति से लिया संन्यास

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ऐलान किया था कि इस्लामाबाद इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में लेकर जाएगा। लेकिन अब पाकिस्तान के कानून मंत्री फारूक नसीम इससे इत्तेफाक नहीं रखते कहा कि पाकिस्तान के लिए यह मुमकिन नहीं है।

भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के मसले पर तमाम कानूनी जानकारों से विचार-विमर्श कर रहा है, लेकिन पाकिस्तान के कानून मंत्री ने साफ कर दिया ऐसा करना मुमकिन नहीं है। कानून मंत्री फारूक नसीम के बयान के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जाने के इरादे को दरकिनार कर दिया है और दूसरे विकल्पों पर काम करना शुरू कर दिया है।

UNSC में उठाया जा सकता है कश्मीर मुद्दा: फारूक नसीम

पाकिस्तान के कानून मंत्री फारूक नसीम ने कहा कि भारत-पाकिस्तान ने किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है, लिहाजा इसे अंतर्राष्ट्री कोर्ट में नहीं उठाया जा सकता है।

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि कश्मीर मुद्दे को 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) या संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में उठाया जा सकता है और मानवाधिकार उल्लंघन के तहत इसे ICJ में रेफर किया जा सकता है।

पाकिस्तान: बिलावल भुट्टो का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- बांग्लादेश की तरह बन सकता है सिंधुदेश

फारूक नसीम ने कहा कि UNGA और UNSC में इस मुद्दे को उठाने से पाकिस्तान को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। बता दें कि UNHRC में पाकिस्तान ने इस विषय को उठाया है, जहां पर मुंह की खानी पड़ी है।

भारत ने पाकिस्तान के हर झूठ को बेनकाब कर दिया और दुनिया को बताया कि पाकिस्तान किस तरह से भारत के खिलाफ सिर्फ झूठ फैला रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.