7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिलीपींस में मेयर की कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या

ड्रग्स के खिलाफ अभियान छेड़ने वाले एक और मेयर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Mayer shot dead

फिलीपींस में मेयर की कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या

मनीलाः मध्य फिलीपींस के शहर रोंडा के मेयर के कार्यालय में की बुधवार को कई लोग घुस गए और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वर्तमान प्रशासन में यह 16वें निर्वाचित स्थानीय अधिकारी की हत्या है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर जे.आर. पाल्कन ने बताया कि रोंडा के मेयर मैरियानो ब्लैंको को बरीली कस्बे के एक अस्पताल में स्थानीय समयानुसार रात 2.25 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

कार्यालय के अंदर सो रहे ब्लैंको की मौत
पुलिस इंस्पेक्टर जे.आर. पाल्कन के मुताबिक, कुछ लोग रात में करीब 1.30 बजे एक वाहन से टाउन हॉल पहुंचे और सेबू प्रांत में रोंडा के नगरपालिका कार्यालय के अंदर सो रहे ब्लैंको पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इन लोगों की शिनाख्त होनी अभी बाकी है। ब्लैंको मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में सार्वजनिक अधिकारियों की ब्लैकलिस्ट में शामिल थे। 2017 में पुलिस पर से उनके नियंत्रण को हटा दिया गया था। ब्लैंको ने इस आरोप से इनकार किया था। फरवरी में ब्लैंकों के पारिवारिक रिश्तेदार और रोंडा के डिप्टी मेयर वकील जोनाह जॉन अनगाब को भी अपने मुवक्किल केर्विन एस्पिनोसा के साथ अदालत की सुनवाई में भाग लेने के बाद गोली मार दी गई थी।

ये भी पढ़ेंः वीडियो: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा से पूर्व कलयुगी पुत्र ने दिया दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम, सुनकर कांप जाएगा आपका कलेजा

जुलाई में भी दो महापौर की हुई थी हत्या
इससे पहले जुलाई महीने में दो महापौर और दो उपाध्यक्ष की भी हत्या कर दी गई थी। न्यूपा एसिजा प्रांत के जनरल टिनियो के मेयर फर्डानिंड बोटे की मोटरसाइकिल सवार ने काबानटुआन शहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा बतांगास प्रांत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई छेडऩे वाले और संदिग्ध तस्करों की सड़कों पर परेड कराने वाले मेयर एंटोनियो कैंडो हलीली की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।