स्वतंत्र चैनल और ऑनलाइन न्यूज सर्विस ‘डेमोक्रेटिक वॉइस ऑफ बर्मा’ की रिपोर्ट के मुताबिक मोनयावा शहर में हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सेना उनपर गोलियां बरसा रही है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 6 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक 14 वर्षीय लड़का भी शामिल है।