7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार: कार-बस के बीच भयंकर टक्कर में 22 की मौत, ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

हादसे के वक्त यंगुन से थाईलैंड जा रही थी बस टक्कर के बाद बस खाई में गिरने से मार गए 15 यात्री
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 4 Jan 2020, 1:05 PM IST

Myanmar accident scene

नेपीडाॅ। म्यांमार ( Myanmar ) से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। देश के केरान राज्य में शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और कार ( Bus car collision ) की भयानक टक्कर हो गई। फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने इस बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही घटना में 10 लोग घायल भी हुए हैं।

हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ

फायर सर्विस डिपार्टमेंट की हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। अधिकारी ने बताया कि एक्सीडेंट सुबह 11 बजे म्यावाडी टाउनशिप में म्यांमार-थाई बॉर्डर पर हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार में सवार सभी सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यही नहीं, बस में सवार 15 यात्री भी मारे गए। दरअसल, टक्कर के बाद बस खाई में जा गिरी थी।

यंगुन से थाईलैंड जा रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त यह घटना हुई यह बस यंगुन से थाईलैंड जा रही थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि बस में सवार सभी सभी यात्री नौकरी की तलाश में थाईलैंड जा रहे थे। गौरतलब है कि म्यांमार सड़क सुरक्षा मानक में बाकी पड़ोसी देशों के मुकाबले काफी पिछड़ा हुआ है, यही कारण है कि यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बीते हफ्ते ही वहां एक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई।