12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवाज शरीफ की लंदन रवानगी में सरकार के कारण हुई देरी, इलाज टलने बिगड़ सकती है हालत

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिए थे विदेश में इलाज के आदेश अभी तक ECL सूची से नहीं हटा है नवाज का नाम

2 min read
Google source verification
Nawaz Sharif in Hospital

File Photo

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इलाज के लिए विदेश ले जाने की खबरों के बीच एक बड़ी जानकारी मिल रही है। पाकिस्तान सरकार द्वारा शरीफ को नो-फ्लाई सूची से निकालने में देरी करने के कारण उन्हें इलाज कराने के लिए रविवार को लंदन जाने के अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) प्रमुख को एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ECL) से बाहर करने के संबंध में नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो (NAB) और गृह मंत्रालय शनिवार को निर्णय नहीं ले सका।

अंतिम समय में इमरान सरकार ने चली एक चाल

इससे संबंधित एक सूत्र ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया, 'शरीफ अपने भाई शहबाज शरीफ के साथ रविवार सुबह PIA की उड़ान से लंदन जाने वाले थे। सभी तैयारियां हो गई थीं, लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सरकार ने एक चाल चली और शरीफ का नाम ECL सूची से नहीं हटाया।' सूत्र ने आगे बताया कि सरकार ने शुक्रवार को बयान दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का नाम ECL से हटाना सिर्फ औपचारिकता है।

स्वास्थ्य की नजर से बहुत खतरनाक है इलाज में देरी

सूत्र ने कहा, 'हम हैरान हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान के आश्वासन और उनके सलाहकार और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के सकारात्मक बयानों के बावजूद नवाज शरीफ का नाम ECL से नहीं हटा, जिससे पता चलता है कि इस संबंध में जरूर कोई समस्या है।' सूत्र ने इस देरी को शरीफ के स्वास्थ्य की नजर से बहुत खतरनाक बताया। बयान में कहा गया, 'नवाज शरीफ की तबीयत बहुत नाजुक है, और उनकी हालत प्लेटलेट्स की अस्थिरता के कारण लगातार बिगड़ती जा रही है। सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास से सिर्फ स्थिति बिगड़ती जा रही है।'
बता दें कि इससे पहले पाक प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, नवाज शरीफ को शुक्रवार को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी गई थी।