
स्कूल बस की टक्कर से जख्मी बुजुर्ग महिला की मौत
काठमांडु। नेपाल से एक दर्दनाक हादसे की जानकारी मिल रही है। देश के सिंधुपालचोक जिले में यात्रियों से भरी एक बस के साथ दुर्घटना हो गई। इस दर्दनाक हादस में कम से कम 14 यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है।
सड़क पर पलट गई बस
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई, उस वक्त बस में 40 लोग सवार थे। जिला पुलिस कार्यालय सिंधुपालचौक के प्रवक्ता गणेश खनाल ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि 12 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस के मुताबिक, सुनकोसी ग्रामीण नगरपालिका के पास स्थित सड़क के पास बस कुछ सौ मीटर नीचे एक दूसरे सड़क पर पलट गई।
यह बस मशहूर धार्मिक और पर्यटन स्थल दोखला के कालीन चौक से काठमांडू जा रही थी। खनाल ने कहा, 'हमारा अनुमान है कि बस में कम से कम 32 लोग सवार थे। हादसे के बाद बस का चालक वहां से भाग निकला, जबकि उसका सहायक गंभीर रूप से घायल है।' पुलिस ने कहा कि वे दुर्घटना के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, बचाव दल मौके पर पहुंचकर खोज और बचाव अभियान चला रही है। हालांकि, गंभीर रूप से घायलों की हालत देखकर लगता है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
भीड़ से खचाखच भरे हुए वाहन, खराब सड़कें, सार्वजनिक वाहनों की बेहाल स्थिति के चलते हालिया वर्षो में नेपाल में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं।
एक दिन पहले हुआ था बम धमाका
इससे पहले नेपाल में शुक्रवार रात एक जबरदस्त बम धमाका हुआ। दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में हुए इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। धमाके के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हमले का माओवादी पर शक जताया जा रहा है।
Updated on:
15 Dec 2019 01:42 pm
Published on:
15 Dec 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
