12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश: नोबेल विजेता मोहम्मद युनूस को मिली जमानत, कर्मचारियों को हटाने का था आरोप

ढाका में श्रम अदालत ने यूनुस के अदालत में पेश होने पर उन्हें जमानत दी उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए सात नवंबर का समय तय किया है

less than 1 minute read
Google source verification
nobel

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक कोर्ट ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस को तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के मामले में रविवार को बेल दे दी। ढाका में श्रम अदालत ने यूनुस के अदालत में पेश होने पर उन्हें जमानत दी है। देश के उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए सात नवंबर का समय तय किया है।

कोर्ट ने प्रशासन से समय सीमा समाप्त होने से पहले यूनुस को गिरफ्तार करने या उन्हें प्रताड़ित नहीं करने को कहा था। अदालत ने तीनों मामलों में उन्हें 10-10 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। बचाव पक्ष के वकील के अनुसार यूनुस को जब तक अदालत में पेश होने की जरूरत नहीं है जब तक उन्हें अभ्यारोपित नहीं किया जाता है।

श्रम अदालत ने यूनुस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट इसलिए जारी किया गया था क्योंकि वह विदेश में होने की वजह से कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। जुलाई में तीन कर्मियों ने मामला दायर कर कहा था कि ट्रेड यूनियन बनाने की कोशिश के कारण उन्हें अवैध तरीके से नौकरी से निकाला गया है। गौरतलब है कि यूनुस ने ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी जो गरीब लोगों को छोटे कर्ज दिलाता है। उन्हें 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।