6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण, अमरीका ने नहीं दी प्रतिक्रिया

बीते माह उत्तर कोरिया ने दो मिसाइल परीक्षण किए थे उत्तर कोरिया ने दी धमकी, दक्षिण कोरिया और अमरीका अपने सैन्य अभ्यासों को बंद करें

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Aug 10, 2019

किम जोंग उन का दावा, प्रतिबंधों से जल्द की उभर जाएगा उत्तर कोरिया

तानाशाह किम जोंग उन ।

सियोल। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर मिसाइल परीक्षण कर सबको चौंका दिया। इस बार दो प्रोजेक्टाइल मिसाइल छोड़ी गईं। यह मिसाइल पूर्वी सागर में छोड़ी गई हैं।गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने बीते माह दो मध्यम दूरी की मिसाइलें दागीं थी। इन्हें समुद्र में छोड़ा गया था। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की थी।

किम जोंग उन से मिले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमरीकी रवैये पर हुई चर्चा

दक्षिण कोरिया की सीमा पर स्थित असैन्य क्षेत्र में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद ये दूसरा मिसाइल परीक्षण है। उत्तर कोरिया ने इससे पहले बीते माह यह परीक्षण किया था। तब सियोल के एक अधिकारी ने बताया था कि एक मिसाइल ने 430 किलोमीटर से अधिक की उड़ान भरी, जबकि दूसरी मिसाइल ने 690 किलोमीटर तक की उड़ान भरी। उन्होंने कहा था यह अपने आप में एक अलग तरह की मिसाइल है।

डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया ऐतिहासिक कदम, उत्तर कोरिया पहुंचकर की किम जोंग उन से मुलाकात

दक्षिण कोरिया अत्याधुनिक हथियार लेना बंद करे

उस दौरान उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग का कहना था कि दक्षिण कोरिया और अमरीका अपने सैन्य अभ्यासों को बंद करे। इसके साथ दक्षिण कोरिया अत्याधुनिक हथियारों को भी लेना बंद करे। उत्तर कोरिया ने आगाह किया था कि इन युद्ध अभ्यासों से वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण की वार्ता बहाल होने की योजना प्रभावित हो सकती है।

वहीं जापान के रक्षा मंत्री ने किम के इस कदम को ‘अत्यधिक खेदजनक’ बताया। मगर अमरीकी राष्ट्रपति ने इसे महज एक इत्तेफाक बताया है। उनका कहना है कि वह जानते हैं कि किम अपने देश की प्रगति के लिए बेहतर सोच रखते हैं। हालांकि नए परीक्षण के बाद ट्रंप का कोई बयान सामने नहीं आया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..