
चीन में लापता सुपरस्टार को भेजा नोटिस, 960 करोड़ की रकम चुकाने का आदेश
बीजिंग। चीन के टैक्स प्रशासन ने आम और खास दोनों के लिए सख्त रवैया अपना रखा है। टैक्स न चुकाने वालों की धरपकड़ तेज हो गई हैं। हालात यह है कि प्रशासन ने लापता चल रही एक सुपरस्टार को भी टैक्स भरने का नोटिस जारी किया है। एक्स मैन स्टार फैन बिंगबिंग और उनकी कंपनी को 130 मिलियन डॉलर (करीब 960 करोड़ रुपये) की रकम टैक्स और जुर्मान के तौर पर भरने का आदेश दिया गया है। फैन बीते तीन माह से लापता चल रहीं हैं। सुपरस्टार को टैक्स भरने के लिए नोटिस जारी किया है।
व्यक्तिगत तौर पर 516 करोड़ रुपये चुकाने हैं
इस पूरी रकम से फैन को व्यक्तिगत तौर पर 70 मिलियन (लगभग 516 करोड़ रुपये) चुकाने हैं। मीडिया के अनुसार चीनी स्टार को यह रकम टैक्स और वित्तीय अनियमितता के लिए जुर्माने के तौर पर भरनी होगी। फैन ने पहली बार नियम उल्लंघन किया है। अगर वह टैक्स और जुर्माने की पूरी रकम चुका देती हैं तो उन पर अपराधिक मामला नहीं चलेंगा। आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज न हो इसके लिए फैन को नियत तिथि से पहले फैसले के अनुसार पूरी रकम भरनी होगी।
मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रिय
सरकारी विभाग की तरफ से जारी की गई इस घोषणा से यह पता नहीं चल सका है कि इस वक्त फैन कहां हैं। वह आखिरी बार तीन महीने पहले सार्वजनिक तौर पर नजर आईं थी। हालांकि,ऐसी जानकारी मिली है कि फिल्म स्टार के एजेंट से लंबी पूछताछ की गई है। फैन बिंगबिंग पूरी दुनिया के मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने चीन में कई सुपरहिट फिल्मों और दर्जन भर से अधिक टीवी प्रोग्रामों में काम किया है।
Published on:
04 Oct 2018 01:24 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
