
लाहौर। बीमार चल रहे पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बेहतर इलाज के लिए लंदन से अमरीका शिफ्ट किया जा सकता है। शरीफ को 19 नवंबर को इलाज के लिए एक एयर एंबुलेंस से पाकिस्तान से लंदन लाया गया था।
लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह के लिए इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। यह चार सप्ताह की अवधि डॉक्टरों की सिफारिश पर बढ़ाई जा सकती है। शरीफ के परिवार वालों का कहना है कि नवाज शरीफ 16 दिसंबर को बेहतर इलाज के लिए अमरीका जा सकते हैं।
गौरतलब है कि अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में शरीफ पर सुनवाई हो रही थी। इस बीच इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर शरीफ को हाल ही में आठ सप्ताह की जमानत दी थी। इस मामले में शरीफ को सात साल कैद की सजा सुनाई गई। शरीफ को मनी लॉन्डरिंग के मामले में भी लाहौर उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। पाक के तीन बार पीएम रहे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सुप्रीमो कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं।
Published on:
09 Dec 2019 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
