2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ने किया बैलेस्टिक मिसाइल गौरी का परीक्षण, कहा- भारत की S 400 डील का जवाब

पारंपरिक विस्फोटक और आधुनिक परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम गौरी मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:22 AM IST

pakistan

पाकिस्तान ने किया बैलेस्टिक मिसाइल गौरी का परीक्षण, कहा - भारत की S-400 डील का जवाब

लाहौर। पाकिस्तान ने बैलेस्टिक मिसाइल गौरी का सफल परीक्षण किया है। अपने इस कदम के जरिये पाकिस्तान ने भारत को S-400 मिसाइल मिलने से बन रहे दवाब को हटाने की कोशिश की है। पारंपरिक विस्फोटक और आधुनिक परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम गौरी मिसाइल का सोमवार को सफल परीक्षण किया गया। 1300 किमी की दूरी तक मार करने में सक्षम इस मिसाइल की जद में भारतीय उपमहाद्वीप का एक बड़ा हिस्सा आ सकता है। पाकिस्तानी सेना ने परीक्षण के बाद दिए गए अपने बयान में कहा कि यह परीक्षण भारत को मिलने वाले S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का जवाब है।

गौरी का सफल परीक्षण

पाकिस्तानी सेना की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने परीक्षण के बाद जानकारी दी कि थलसेना की सामरिक बल कमान ने यह परीक्षण किया है। हालांकि इस परीक्षण को रुटीन बताया गया है और कहा गया है कि 'इसका उद्देश्य थलसेना के सामरिक बल कमान के संचालन एवं उनकी तकनीकी तैयारी की जांच करना था।' गौरी पारंपरिक और परमाणु आयुध लेकर 1300 किमी तक मार सकती है। हालांकि सेना ने इसके पे-लोड की कोई जानकारी नहीं दी है।सेना के तकनीकी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद हिलाल हुसैन ने कहा कि इस मिसाइल के बाद पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में शुमार हो गया है जिनके पास सही में बैलेस्टिक मिसाइल है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर खुशी जाहिर करते हुए वैज्ञानिकों और इंजिनियरों को बधाई दी।

भारत की S-400 मिसाइल का जवाब

पाकिस्तान में इस परीक्षण को भारत को जवाब देने के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान लगातार अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। भारत के पास पहले से ऐसी कई न्यूक्लियर मिसाइले हैं जो पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती हैं। बीते दिनों भारत और रूस के बीच मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर समझौता होने के बाद पाकिस्तान सदमें था। उसे अमरीका से उम्मीद थी कि वह तुरंत इस समझौते के विरोध में भारत पर बैन लगा देगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। तबसे ही माना जा रहा था कि पाकिस्तान जल्द ही कोई मिसाइल परीक्षण कर सकता हैं।