2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- बिना हमारी परमिशन के नहीं होगा F16 विमानों का इस्तेमाल

- अमरीका ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि बिना अनुमति लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल नहीं किया जाए। - बुधवार को पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान भारत की सीमा में दाखिल हो गया था, जिसे भारतीय वायुसेना ने ध्वस्त कर दिया। - पाकिस्तान के पास जो F16 विमान हैं, वो अमरीका के ही दिए हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 27 Feb 2019, 5:28 PM IST

F16 Fighter plane Pakistan

F16 Fighter plane Pakistan

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की छटपटाहट सभी के सामने आ चुकी है। बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना का एक F16 विमान भारतीय सीमा में दाखिल हो गया। हालांकि भारत की तरफ से उस विमान को नष्ट कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अमरीका ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा है कि बिना उसकी अनुमति के पाकिस्तान इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

- बता दें कि पाकिस्तान जिन F16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर रहा है वो उसे अमरीका से ही मिले हैं और इनके इस्तेमाल को लेकर अमरीका ने नाराजगी जाहिर की है। इसको लेकर अमरीका ने पाकिस्तान को दो टूक शब्दों में कहा है कि वह सैन्य कार्रवाई के जरिए स्थिति को जटिल न बनाए और अत्यधिक संयम बरते। अमरीका ने पाकिस्तान से आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

- बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत की सीमा में अपना एक F16 फाइटर प्लेन दाखिल किया था। हालांकि भारतीय सेना ने उसे नष्ट कर दिया। वहीं पाकिस्तान ने एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान भारत का एक MIG-21 क्रैश हो गया।

- आपको बता दें भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है। भारत के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के बालाकोट, चाकोटी और मुजफ्फराबाद में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी ट्रेनिंग कैपों पर हमला किया था। इस हमले में 350 के करीब आतंकियों के मारे जाने की खबर है।