इस मामले में पाकिस्तान चुनाव आयोग के समन भेजने के बाद भी ये उम्मीदवार चुनावों में भाग ले सकेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी, जबकि मतदान 25 जुलाई को ही होंगे। हालांकि अगर पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने मतदान के बाद भी कोई फैसला उनकी योग्यता के खिलाफ सुनाया तो उन्हें चुनाव में जीतने के बाद भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।