25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का निधन, लंबे समय से लंदन में चल रहा था इलाज

उनकी मौत की खबर की उनके बेटे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने पुष्टि की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 11 Sep 2018, 4:56 PM IST

pakistan ex pm's wife kulsum nawaz passed away in london

नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का निधन, लंबे समय से लंदन में चल रहा था इलाज

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के बुरे दिनों का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। बता दें वे दिल का दौरा पड़ने के बाद काफी समय से इलाज के लिए वहां थी। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। उनकी मौत की खबर की उनके बेटे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने पुष्टि की है।

मौत से पहले वेंटीलेटर पर थीं

जानकारी के मुताबिक सोमवार को उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मौत से पहले वो वेंटीलेटर पर थीं, लेकिन उनका स्वास्थय लगातार गिरता जा रहा था।

बीते जून पड़ा था दिल का दौरा

आपको बता दें कि बीते जून में उनको दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद से उनका लंदन में इलाज चल रहा था। कुलसुम नवाज लिम्फोमा यानि गले के कैंसर से भी जंग लड़ रहीं थीं। उनका कीमोथेरेपी की मदद से इलाज किया जा रहा था। साल 2017 के सितंबर में कुलसुम का लिंफोमा का तीसरा ऑपरेशन हुआ था।

जेल जाने से पहले नवाज ने की थी ये अपील

गौरतलब है कि नवाज शरीफ इस वक्त अपनी बेटी मरयम के साथ एवेनफील्ड संपत्ति मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें दस साल की सजा सुनाई गई है। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के दौरान शरीफ अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लंदन में थे। जेल जाने से पहले भी नवाज ने पाकिस्तान सेउनकी मौत की खबर की उनके बेटे और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने पुष्टि की है। अपने परिवार और खासकर अपनी पत्नी के लिए दुआ करने की मांग की थी। उन्होंने उस वक्त कहा था, 'देश इस समय एक नाजुक मोड़ पर है। मैं जितना कर सकता था, किया। मुझे पता है कि मुझे 10 साल कारावास की सजा सुनाई गई है और मुझे तुरंत जेल ले जाया जाएगा। लेकिन मैं पाकिस्तान को बताना चाहता हूं कि मैं यह आपके लिए कर रहा हूं'।