
रावलपिंडी। पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार में एक के बाद एक विपक्षी दलों के कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है।
पाकिस्तान में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने पूर्व संघीय गृह मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के वरिष्ठ नेता अहसन इकबाल को भ्रष्टाचार के एक मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार रोधी निकाय एनएबी ने सोमवार को इकबाल को रावलपिंडी स्थित अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए तलब किया था और उन्हें वही गिरफ्तार किया गया। उन पर नरोवाल स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
अहसन इकबाल ने आरोपों से किया इनकार
पूर्व गृह मंत्री अहसन इकबाल ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया है कि वे अपने गृहनगर की इस परियोजना से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि 2009 में यह परियोजना शुरू हुई थी और उस वक्त पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार थी।
इकबाल ने कहा कि उन्होंने अपनी आय और व्यय से जुड़ी सभी जानकारियां रावलपिंडी एनएबी के पास जमा करा दी हैं और उनका इस स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट से कोई लेना-देना नहीं है।
पाकिस्तानी मुस्लिम लीग (नवाज) के सर्वाधिक वरिष्ठ नेताओं में से एक अहसन इकबाल 2013-2018 के बीच देश के गह मंत्री और नियोजन एवं विकास मंत्री रह चुके हैं। उनके खिलाफ मई 2018 में जांच शुरू हुई थी। यह नरोवाल शहर स्थित स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट में छह अरब रुपये की अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद शुरू की गई।
आपको बता दें कि इकबाल से पहले पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ, पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी जैसे बड़े दिग्गज नेताओं को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि नवाज शरीफ और जरदारी मेडिकल आधार पर जमानत पर बाहर हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
24 Dec 2019 10:23 am
Published on:
23 Dec 2019 09:46 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
