21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव बना रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तानी सेना स्वात और वजीरिस्तान क्षेत्र के घरों को नष्ट कर सैकड़ों पश्तून लड़कियों को अगवा कर लाहौर सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने के लिए ले गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

shiv shankar

•

Jan 14, 2017

Umar Khattak

Pashtun girls as sex slaves: Umar Khattak

नई दिल्ली। पश्तून एक्टिविस्ट उमर दाऊद खटक ने एक चौंकाने वाला रहस्योद्घाटन करते हुए शरीफ सरकार पर आतंकी कैंपो की फंडिग के लिए पश्तून महिलाओं को सेक्स स्लेव के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

अफगानिस्तान में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करने वाले उमर खटक ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना स्वात और वजीरिस्तान क्षेत्र के घरों को नष्ट कर दिया है और सैकड़ों पश्तून लड़कियों को अगवा कर लाहौर सेक्स स्लेव की तरह इस्तेमाल करने के लिए ले गए हैं।


उमर ने कहा, 'पाकिस्तान ने पश्तूनो को काफी गुमराह कर चुका है, अब वे मुझे और बेवकूफ नहीं बना सकते। हम पाकिस्तान के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के लिए पश्तूनिश्तान लिबरेशन आर्मी का गठन कर रहे हैं। पश्तूनिस्तान आर्मी आतंक का खात्मा करेगी।'


उमर ने इस आंदोलन के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदायों से मदद की अपील की है। उमर ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से बचने के लिए अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग इस इलाके से भागकर अफगानिस्तान जा चुके हैं। पश्तून पाकिस्तान में तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है जो बीते सात सालों से तालिबान के साथ ही सुरक्षाबलों के अत्याचारों का भी शिकार रहे हैं।