आपको बता दें कि आगामी 25 जुलाई को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले इस तरह के कई घटनाएं हो चुकी हैं, जो कि वहां की प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल रहा है। शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों में हुए बम धमाकों से पूरा पाकिस्तान दहल उठा। इस हमले में 135 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक उम्मीदवार भी शामिल है, जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। आतंकवादियों ने पहली घटना वजीरीस्तान के बन्नु जिले मे अंजाम दिया तो दूसरी घटना बलूचिस्तान प्रांत के मासतुंग क्षेत्र में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के नेता सिराज रायसानी की रैली को निशाना बनाचे हुए अंजाम दिया। इस हमले में सिराज रायसानी बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें फौरन इलाज के लिए क्वेटा ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि रायसानी बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसानी के भाई हैं।