
Pakistan Missile Test Fail No Official Statement
भारत की नकल करने वाला पाकिस्तान अकसर अकल लगाना भूल जाता है। नतीजा अपने ही देश में पाकिस्तान की जोरदार किरकीरी हो जाती है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है पाकिस्तान (Pakistan) की गुरुवार को अपने ही देश में भारी किरकिरी हुई है। जब उसकी एक मिलाइल परीक्षण (Missile Test fail) लक्ष्य को प्राप्त करने से बुरी तरह असफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंध के जमशुरू इलाके में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे एक अवांछनीय चीज को लोगों ने आकाश से गिरते हुए देखा। यह चीज रॉकेट या मिसाइल की तरह थी, जो प्रक्षेपण के अपने लक्ष्य के आधे रास्ते से ही भटक गई थी और नीचे गिर रही थी। बताया जा रहा है कि ये पाकिस्तान की ओर से किया गया मिसाइल टेस्ट था जो फेल हो गया।
सोशल मीडिया पर आई सूचना के मुताबिक यह ऑब्जेक्ट कुछ और नहीं बल्कि मिसाइल थी जो पाकिस्तान की ओर से सिंध के टेस्टिंग रेंज से फायर की गई थी। हालांकि इसको लेकर पाकिस्तान की सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि अपने ही देश में किरकीरी के चलते सरकार की ओर से चुप्पी साध ली गई है।
यह भी पढ़ें - एक्सीडेंटल फायरिंग: जानें कैसे होती है ऐसी गलती, 124 किमी रफ्तार से पाकिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल
मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में मिसाइल की टेस्टिंग पहले सुबह 11 बजे की जानी थी, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी खराबी आने की वजह से इस परीक्षण को कुछ देर के लिए रोका गया था। करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद मिसाइल को परीक्षण के लिए तैयार किया गया।
कुल सेकेंड में ही लक्ष्य से भटकी मिसाइल
लेकिन जैसे ही टेस्टिंग की गई, लॉन्च होते ही ये मिसाइल पूरी तरह फुस्स हो गई। बताया जा रहा है कि, कुछ ही सेकेंड बाद मिसाइल अपने रास्ते से भटक गई और प्रक्षेपण के लक्ष्य को प्राप्त किए बगैर सिंध के थाना बुला खान में गिर गई।
बयान देने से बच रही इमरान सरकार
चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान के कुछ न्यूज चैनलों पर इस घटना को चलाए जाने के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या बोले अधिकारी?
पाकिस्तान में इस परीक्षण को लेकर स्थानीय मीडिया ने खूब चर्चा होती रही। इसमें बताया जा रहा था, कि पाकिस्तान में मिसाइल का परीक्षण फेल हो गया। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में भी मिसाइल को आसमान से गिरते हुए दिखाया गया है कि लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने किसी भी तरह की मिसाइल परीक्षण से इनकार किया है।
प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि, यह एक नियमित मोर्टार ट्रेसर राउंड था जिसे पास की सीमा से दागा गया था।
गलत दावा
प्रशासन की ओर से किया गया दावा पूरी तरह गलता है। दरअसल मोर्टार टेसर राउंड का अधिकतम रेंज पांच किलोमीटर तक हो सकता है जबकि मिसाइल बहुत दूर तक जाने के बाद अपने लक्ष्य से भटकी थी।
यह भी पढ़ें - ये भारत का सबसे खतरनाक टैंक, पाकिस्तान को चटा दी थी धूल
Published on:
18 Mar 2022 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
