8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी के सीमा में घुसने का दावा किया, वीडियो पर संदेह बरकरार

- भारतीय पनडुब्बी को अपने जल क्षेत्र में घुसने से रोका- वीडियो जारी कर शांति कायम रखने का दिया संदेश- कहा, भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया

less than 1 minute read
Google source verification
submarine

पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी के सीमा में घुसने का दावा किया, वीडियो पर संदेह बरकरार

नई दिल्ली। सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान की नौसेना ने दावा किया है कि उसने सोमवार को भारतीय पनडुब्बी को अपने जल क्षेत्र में घुसने से रोक दिया। पाक नौसेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि 2016 के बाद यह दूसरी घटना है जब किसी भारतीय पनडुब्बी ने पाक के जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। पाकिस्तानी नौ-सेना के प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि शांति कायम रखने के लिए नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया। गौरतलब कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की पाक में की गई कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है।

पनडुब्बी का ऊपरी हिस्सा दिखाया

पाक नौसेना की ओर से जारी वीडियो में एक पनडुब्बी का ऊपरी हिस्सा दिखाया जा रहा है जिसके भारतीय होने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो चार फरवरी, रात 8:30 बजे के करीब रिकॉर्ड किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की कोशिश को नाकाम करके पाकिस्तान ने साबित किया है कि वो अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। हालांकि पाकिस्तान के दावे पर भारतीय नौसेना का कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि पाकिस्तान के दावे पर भारतीय नौसेना का कोई जवाब नहीं आया है और उस पर संदेह जताया जा रहा है।

समुद्र के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में

इससे पहले भारतीय वायुसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने दावा किया था कि खुफिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी समुद्र के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में हैं और बड़ी वारदात के लिए आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चरमपंथी गुट आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं, लेकिन उन्हें मदद ऐसे देश से मिल रही है जिसका मकसद भारत को अस्थिर रखना है।