9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी नौसेनिक अरब सागर में कर रहे हैं युद्धाभ्यास, पल-पल की हरकत पर है भारतीय सेना की नजर

पाकिस्तानी नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां अरब सागर में कर रही हैं अभ्यास अपनी युद्धक क्षमताओं का आकलन कर रही है पाक सेना

less than 1 minute read
Google source verification
Pak Navy Exercise

File Photo

इस्लामाबाद। आतंक के मुद्दे पर दुनियाभर में घिरा पाकिस्तान अब बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास कर रहा है। अरब सागर में हो रहे इस अभ्यास में पाकिस्तानी नौसेना के कई युद्धपोत और पनडुब्बियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। पाक सेना भारत से तनाव के बीच यह अभ्यास कर रही है। लेकिन, हर कदम पर पाकिस्तान को धुल चटाने वाली भारतीय सेना यहां भी उससे एक कदम आगे है।

अपनी युद्धक क्षमताओं का आकलन कर रही है पाक सेना

भारतीय सेना, पाक नौसैनिकों की हर हरकत और चाल पर नजर गड़ाए हुए है। इसके लिए भारत ने भी अपनी पश्चिमी सीमा पर जंगी जहाज और सर्विलांस एयरक्राफ्ट को पहले से ही तैनात कर रखा है। पाकिस्तान के नौसैनिक आनेवाले कुछ दिनों तक यह अभ्यास जारी रखेंगे, जिसमें वो अपनी युद्धक क्षमताओं का आकलन कर रहे हैं। आपको बता दें कि, पुलवामा में आत्मघाती हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच उपजा तनाव कश्मीर पर फैसले के बाद से अपने चरम पर पहुंच चुका है।

इस फैसले के बाद बढ़ रहा है तनाव

5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने का फैसला सुनाया था, जिसके बाद से ही पाकिस्तान सीमा के पास अपने सैनिकों की संख्या लगातार बढ़ाते जा रहा है। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ अलावा पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अलग-अलग तरह के प्रतिबंधों का भी ऐलान किया।