28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: टीवी टॉक शो में पीटीआई के नेता ने खोआ अपना आपा, मंत्री महोदय को जड़ दिया थप्पड़

एक टीवी टॉक शो के दौरान एक नेता को इतना गुस्सा आ गया कि मंत्री महोदय को थप्पड़ जड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 May 2018, 5:48 AM IST

पीटीआई के नेता नईमुल हक और निजिकरण मामलों के मंत्री दानियाल अजीज

पाकिस्तान: टीवी टॉक शो में पीटीआई के नेता ने खोआ अपना आपा, मंत्री महोदय को जड़ दिया थप्पड़

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। एक टीवी टॉक शो के दौरान एक नेता को इतना गुस्सा आ गया कि मंत्री महोदय को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल मंगलवार को इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ (पीटीआई) के नेता नईमुल हक और पाकिस्तान के निजिकरण मामलों के मंत्री दानियाल अजीज जियो न्यूज के कार्यक्रम ‘आपस की बात’ में शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान नईमुल हक को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने सारी हदें पार करते हुए मंत्री अजीज को थप्पड़ जड़ दिया।

आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई यह घटना

आपको बता दें कि जियो न्यूज की वेबसाइट पर 36 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई है। इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि पीटीआई के नेता नईमुल हक और मंत्री अजीज एक-दूसरे की पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। गरमा-गरमी के बहस के बीच अचानक मंत्री महोदय अजीज ने कहा कि ‘क्या मैं आप जैसे चोर से डरता हूं।’ इस बात पर भड़के नईमुल हक ने मंत्री महोदय को थप्पड़ रसीद कर दिया। हालांकि मंत्री महोदय ने आगे अपने को शांत रखते हुए सिर्फ इतना कहा कि ‘मुझे थप्पड़ मारने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?’ इसपर हक ने कहा कि मुझे चोर करने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नवाज शरीफ का बड़ा आरोप, कहा- मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला शुरू करने पर अब मुझे मिल रही है सजा

इससे पहले भी हक कर चुके हैं ऐसी हरकत

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नईमुल हक ने ऐसी हरकत की हो। इससे पहले 2011 में एक टीवी शोक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता जमील सुमेरो पर गिलास का पानी फेंक दिया था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और सत्तारुढ़ दल पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि यह पीटीआई की संस्कृति को जाहिर करती है।