28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाज शरीफ का बड़ा आरोप, कहा- मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला शुरू करने पर अब मुझे मिल रही है सजा

नवाज शऱीफ ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला शुरू करने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 May 2018, 2:30 AM IST

पाकिस्तान के पू्र्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

नवाज शरीफ का बड़ा आरोप, कहा- मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला शुरू करने पर अब मुझे मिल रही है सजा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एल) प्रमुख नवाज शऱीफ ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह का मामला शुरू करने के कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने नेशनल एकाउंटबिलिटी ब्यूरो के खिलाफ कोर्ट में कहा कि सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह का मामला शुरु करने के कारण मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लगाए गए हैं। आपको बता दें कि नवाज शरीफ ने कहा कि मुशर्रफ पर राजद्रोह का मामला शुरू करने के चलते मुझे फंसाया जा रहा है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्र नवाज शरीफ और उनके पूरे परिवार के सदस्यों को 28 जुलाई 2017 पनामा पैपर के फैसले के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत एनएबी द्वारा दायर एवनेफील्ड प्रोपर्टीज, अल अजीजिया स्टील मिल्स और फ्लैगशिप इनवेस्टमेंट कंपनी से संबंधित तीन मामलों का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट ने नवाज शऱीफ से कहा है कि वे क्रिमिनल प्रोसिजर कोड़ की धारा 342 के तहत एवनफील्ड मामले में अपना आखिरी बयान दर्ज कराएं। बता दें कि जब कोर्ट ने पूछा कि एवनफील्ड का मामला उनके खिलाप क्यों दर्ज कराया गया तो उन्होंने कहा कि परवेज मुशर्रफ के खिलाफ मामला शुरु करने के लिए चेतावनी दी गई थी। नवाज शरीफ ने दावा करते हुए कहा कि एक इंटेलींजेंस एजेंसी के चीफ ने उन्हें कहा था कि इस्तीफा दें या फिर लंबी छुट्टी में चलें जाएं। नवाज ने आगे यह भी कहा कि यह एक ऐसा मामला था जैसे किसी तीसरी दुनिया के देश में भी नहीं होता है, जब किसी ऐजेंसी के चीफ की ओर से राष्ट्राध्यक्ष को ही चेतावनी दी जाती हो। उन्होंने इशारों-इशारों में ही कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान आवामी तहरीक दोनों पार्टियां मिलकर उनके खिलाफ साजिश रच रही है।

मुंबई हमले पर नवाज शरीफ के कबूलनामे के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट में देशद्रोह की याचिका दायर