28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाज शरीफ के कारण कारगिल युद्ध में मिली थी हार: परवेज मुशर्रफ

पूर्व तानाशाह ने 2008 के मुंबई हमले में नवाज शरीफ के बयान पर देशद्रोह मुकदमा चलाने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 May 2018, 9:30 AM IST

mushraff

mushraff

इस्लामाबाद। 2008 के मुंबई हमले में नवाज शरीफ के बयान पर पाकिस्तान की सियासत में भूचाल आ गया है। एक तरफ नवाज की पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। वहीं विपक्ष उनपर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की बात कर रहा है। इस कड़ी में अब पाक के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने भी नवाज पर कारगिल युद्ध में हार का आरोप मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ के निर्देश के कारण ही पाक सेना को कारगिल युद्ध में पीछे हटना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मुंबई हमले के बारे में विवादास्पद बयान देने के लिए नवाज राजद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। गौरतलब है कि नवाज पाकिस्तान में कई मामलों का सामना कर रहे 74 वर्षीय सेवानिवृत जनरल पिछले साल से दुबई में रह रहे हैं। उन्हें चिकित्सा के लिए देश से बाहर जाने की अनुमति दी गयी थी।

पाकिस्तानी पीएम ने नवाज का किया बचाव, कहा- 'भारतीय मीडिया झूठ फैला रहा है'

मजबूत स्थिति में होने के बावजूद पीछे हटना पड़ा

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान की सेना के मजबूत स्थिति में होने के बाद भी भारत के दबाव में पीछे हटने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस लड़ाई में पांच अलग-अलग स्थानों पर मजबूत स्थिति में था और तत्कालीन प्रधानमंत्री को कम से कम दो बार इस स्थिति के बारे में बताया गया। उन्होंने शरीफ के इस दावे को खारिज कर दिया कि कारगिल से पाकिस्तानी सेना के हटने के बारे में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। मुशर्रफ ने एक वीडियो में दिए बयान में कहा कि शरीफ उनसे पूछते रहे कि क्या उन्हें वापस आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका से लौटने के बाद शरीफ ने सेना के कारगिल से पीछे हटने का आदेश दिया। शरीफ भारत सरकार के दबाव में थे।

नवाज शरीफ ने फिर कहा- सच पर अडिग हूं, पाक ने ही कराया था मुंबई हमला

भारत में काला धन जमा करने का आरोप

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों में पद से हटाए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत में 2008 में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी। शरीफ पर भारत में करोड़ों रुपए का काला धन जमा करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ पाक में जांच जारी है। पूर्व पाक पीएम ने इस बात का खुलासा पाकिस्तानी अखबार द डॉन को दिए एक इंटरव्यू में किया है। उन्‍होंने कहा कि मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान सरकार की मदद से सीमा पार कर भारत पहुंचे थे। जब शरीफ से पूछा गया था कि क्या पाक सरकार ने आतंकियों को सीमा पार कर मुंबई में हमले की इजाजत दी थी? इस पर उन्होंने कहा कि देश में आतंकी संगठन पूरी तरह से सक्रिय हैं।