पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार" पाकिस्तान मानवीय मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करता है।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि, "यह 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाने का मानवीय भाव है।" हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष भी इसी तरह का व्यवहार दिखाएगा।" जिन 30 कैदियों को रिहा किया गया है उनमें 27 मछुआरे शामिल हैं। बता दें कि बीते कई सालों से भारत और पाकिस्तान अपनी आजादी के मौके पर एक दूसरे के कैदियों को रिहा करते हैं।