
हर्ष फायर के साथ पूरी हुई कार्यक्रम की आखिरी रिहर्सल, देशभक्ति से ओतप्रोत लोग ऐसे मनाएंगे 15 अगस्त
विदिशा@अनिल सोनी की रिपोर्ट...
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस ग्राउंड में फाइनल रिहर्सल हुई इस दौरान एडीएम एचपी वर्मा ने खुले चार पहिया वाहन में सवार होकर परेड की सलामी ली। इस दौरान उनके साथ वाहन में एसपी विनीत कपूर और आरआई अरविंद सिकरवार भी मौजूद रहे।
सुबह 8 बजे से ही पुलिस परेड ग्राउंड में अधिकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चों के साथ ही पुलिस अमला पहुंचने लगा था। 15 अगस्त पर होने वाले आयोजन को लेकर फाइनल रिहर्सल की गई। 15 अगस्त को लेकर सभी लोग बहुत उत्साहित नजर आए। सुबह 9 बजे एडीएम एच पी वर्मा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद मध्य प्रदेश गान हुआ फिर हर पुलिस कमांडो द्वारा हर्ष फायर किए गए। इसके बाद प्लाटून कमांडो का मार्च पास्ट निकाला। तदुपरांत ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल, साकेत एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय और ओलंपस स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। किसी ने देशभक्ति गीतों को गाया तो किसी ने देशभक्ति गानों पर नृत्य किया।
इस दौरान बच्चों से देशभक्ति और देशप्रेम के बारे में पूछा गया। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की गई कि उनके लिए आजादी के क्या मायने हैं। क्या वे आजादी का असली मतलब समझते है। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान एसडीएम सी पी गोयल, तहसीलदार और बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।
उद्यानिकी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
15 अगस्त पर पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले आयोजन में उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। इसके बाद हर्ष फायर मार्च, पास्ट के साथ ही स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बच्चों के लिए कुछ खास व्यवस्था की जाएगी। फिर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों का सम्मान उद्यानिकी मंत्री करेंगे।
Updated on:
13 Aug 2018 12:17 pm
Published on:
13 Aug 2018 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allविदिशा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
