बता दें कि अफरीदी ने एक ट्वीट कर लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की थी। अफरीदी ने कहा कि कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने रैली में भारत का बिना नाम लिए कहा, 'हम सबको होशियार हो जाना चाहिए। जबतक हम होशियार नहीं होंगे,एक कौम नहीं होंगे ये लोग हमलोगों पर ऐसे ही जुल्म करते रहेंगे।' पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पीएम इमरान खान ने कश्मीर को लेकर पूरी दुनिया में आवाज उठाई और हम सब उनका धन्यवाद करते हैं।