मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से भी बात की है। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के भारत के साथ संबंध सुधारने व वार्ता आयोजित करने के फैसले से सेना भी सहमत हैय़ उन्होंने कहा, 'खान व जनरल कमर जावेद बाजवा दोनों यह समझते हैं कि कोई देश अलग-थलग रहकर प्रगति नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'दोनों नेता समझते हैं कि अगर क्षेत्रीय शांति नहीं सुनिश्चित की गई तो हम विकास की दौड़ में पिछड़ जाएंगे।'