22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक जनसंख्या में 7.54 करोड़ की वृद्धि, 19 साल में हुई 20.78 करोड़ आबादी

पाकिस्तान में 1998 में कराई गई जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की आबादी 13.2 करोड़ से अधिक थी।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Aug 26, 2017

Pakistans population

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आबादी 1998 में हुई पिछली जनगणना के मुकाबले 57 प्रतिशत बढ़कर 20.78 करोड़ हो गई है। शुक्रवार को जारी किए गए पाकिस्तान की जनगणना के अस्थायी आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है। काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट (सीसीआई) द्वारा सौंपे गए अस्थायी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में 10.645 करोड़ पुरुष, 10.131 करोड़ महिलाएं और 10 हजार 418 ट्रांसजेंडर हैं।

आबादी में 7.54 करोड़ की वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक पांचवीं जनगणना के नतीजों को ध्यान में रखते हुए आबादी में तुलनात्मक रूप से 2.4 प्रतिशत की वार्षिक दर से 57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें कि पाकिस्तान में 1998 में कराई गई जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की आबादी 13.2 करोड़ से अधिक थी। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की अब आबादी बढ़कर 20.78 करोड़ हो गई है। 19 वर्षों में देश की आबादी में 7.54 करोड़ की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीसीआई एक संवैधानिक निकाय है। जानकारी के मुताबिक इस निकाय के चेयरमैन प्रधानमंत्री होते हैं, जबकि चार मुख्यमंत्री इसके सदस्य होते हैं।

इन राज्यों में आई गिरावट

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (पीबीएस) की ओर से इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में छठी जनगणना कराई गई थी, जो तकरीबन दो दशकों के अंतराल के बाद की गई थी। जनगणना के दौरान खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र (फाटा) में जनसंख्या वृद्धि दर में बढ़ोत्तरी पाई गई, जबकि पंजाब और सिंध में पिछले नतीजों के मुकाबले जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने देश की जनगणना समय से पूरी करने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सराहना की। उन्होंने पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स स्टाफ और मिनिस्टरी ऑफ स्टैटिस्टिक्स से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि अंतिम आंकड़े जल्द जारी हों ताकि उसी अनुसार देश की आर्थिक एवं सामाजिक योजना बनाई जा सके।

जनंसख्या का आंकड़ा -

- पख्तूनखवा में 3.05 करोड़
- फाटा में 50 लाख
- सिंध में 4.79 करोड़
- बलूचिस्तान में 1.23 करोड़
- इस्लामाबाद में 20 लाख
- पंजाब में 11 करोड़ लोग