टोक्योः एक ओर जहां यूरोपीय देशों में गर्मी का कहर जारी है वहीं अब एशिया में भी गर्मी से लोग परेशान हैं। जापान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर लोग छाता लेकर चलने को मजबूर हैं। प्रशासन ने यहां पर लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कई तरीके अपनाए हैं। शहर में सड़के ठंडी रहे इसके लिए वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जबकि पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर फौवारा लगाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गर्मी से बचने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाए गए हैं।