3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान: पूछताछ के लिए थाने आया आरोपी पुलिस के जूते लेकर हुआ फरार, ढूंढ़ने में जुटे 3000 ऑफिसर

जापान पुलिस डकैती और रेप मामले में एक संदिग्ध आरोपी को पकड़कर पूछताछ के लिए लाई थी।

2 min read
Google source verification
पुलिस थाने में जापान पुलिस डकैती और रेप मामले में एक संदिग्ध आरोपी को पकड़कर पूछताछ के लिए लाई थी।

जापान: पूछताछ के लिए थाने आए आरोपी पूलिस के जूते लेकर हुआ फरार, ढूंढने में जुटे 3000 ऑफिसर

टोक्यो। मंदिरों से चप्पल-जूतों की चोरी के किस्से तो आपने सुने होंगे, लेकिन आज जो खबर आई है उसमें ऐसी जगह चोरी हुई है जिसे जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चोरी ऐसी जगह हुई है, जहां आमतौर पर चोरी होने के बाद मदद मांगने जाते है। यानी ये चोरी एक पुलिस स्टेशन में हुई है। मामला जापान का है।

डकैती और रेप मामले में संदिग्ध को पूछताछ के लिए बुलाया था

दरअसल वहां के एक पुलिस थाने में जापान पुलिस डकैती और रेप मामले में एक संदिग्ध आरोपी को पकड़कर पूछताछ के लिए लाई थी। लेकिन पूछताछ के बाद वापस लौटते समय उसको पता नहीं क्या सूझी और वो एक अफसर के जूते ही लेकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- लाओस: बाढ़ के बाद बांध ढहने से दोगुनी हो गई लोगों की मुसीबत, अब तक 36 लोगों की मौत

वकील के साथ मीटिंग के बाद परामर्श कक्ष से फरार: जापान पुलिस

इस अजीबो-गरीब वारदात के बारे में वहां की लोकल पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को टोनडाबायाशी पुलिस स्टेशन में एक 30 वर्षीय एक संदिग्ध जुनया हिदा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वो अपने वकील के साथ मीटिंग के बाद परामर्श कक्ष से फरार हो गया है।

ढूंढने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 3000 ऑफिसर तैनात

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने उसे वांछित सूची में डाल दिया है। बता दें कि पुलिस ने उसको ढूंढने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 3000 ऑफिसर तैनाती किए हैं। जानकारी के मुताबिक, चोकर के पुलिस स्टेशन से भागने के दो घंटे बाद उन्हें इस बात की जानकारी मिली। इसके बाद ही ये भी खुलासा हुआ कि उसने फरार होने से पहले एक पुलिसकर्मी के जूते चुरा लिए थे और उसके बदले अपना सैंडल छोड़ गया।

ये भी पढ़ें:- जब ट्रंप बनने चले थे पीएम मोदी के मैचमेकर, नेपाल-भूटान का किया था तिरस्कार

Story Loader