11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia Elections 2021: रूस में आए चुनाव के नतीजे, पुतिन फिर बनने जा रहे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया ने संसदीय चुनाव जीत लिया है। शुरुआती नतीजों के बाद ही व्लादिमीर के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।  

2 min read
Google source verification

image

Ashutosh Pathak

Sep 20, 2021

putin.jpg

नई दिल्ली।

रूस में हुए चुनाव के नतीजे करीब-करीब सामने आ गए हैं। इसके बाद लगभग तय हो गया है कि मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ही एक बार फिर सत्ता संभालेंगे। रविवार को खत्म हुए संसदीय चुनाव में पुतिन की पार्टी ने जीत दर्ज की है। हालांकि, विपक्षी दलों ने चुनाव में धांधली होने के आरोप लगाए हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया ने संसदीय चुनाव जीत लिया है। शुरुआती नतीजों के बाद ही व्लादिमीर के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, विपक्षी दलों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। रविवार शाम को पुतिन के समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। बारिश के बावजूद लोग सडक़ों पर आ गए और जुलूस में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें:- तालिबानी फरमान: महिलाएं सिर्फ वही काम करेंगी, जो पुरूष नहीं कर सकते

वहीं, पुतिन के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि रूस पुतिन के रास्ते पर आगे बढ़ता रहेगा। मास्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि इन चुनावों के नतीजे आ गए हैं और यह जश्र मनाने का दिन है। रूस के चुनाव आयोग के अनुसार 55 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है और क्रेमलिन की पार्टी 46.6 प्रतिशत वोट हासिल कर चुकी है।

नतीजों के ऐलान के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को स्थित पार्टी के प्रचार मुख्यालय नहीं गए, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के बाद से क्वारंटीन हैं। पुतिन की पार्टी की ओर से कहा गया कि वह स्वस्थ्य हैं। वहीं, चुनाव में धांधली के आरोप के तहत अंतरिम नतीजों के अनुसार कम्युनिस्ट पार्टी को 21.3 प्रतिशत वोट मिले, जबकि दक्षिणपंथी एलडीपीआर को करीब आठ प्रतिशत वोट हासिल हुए। एक अन्य पार्टी ए जस्ट रशिया को करीब साढ़े सात प्रशित वोट मिले।

यह भी पढ़ें:- भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री 25 सितंबर को होंगे आमने-सामने, मगर नहीं होगी कोई बातचीत

वैसे, चुनाव में धांधली की शिकायत सिर्फ अलेक्सी नवाल्नी की पार्टी ने की है। नवाल्नी जेल में बंद हैं। रूस में तीन दिन तक वोटिंग चली थी, जिसमें देश के निचले सदन ड्यूमा की 450 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। नवाल्नी की पार्टी ने वोटिंग के गड़बडिय़ां किए जाने का आरोप लगाया है।