
सियोल : रविवार को दक्षिण कोरिया और अमरीका ने अपना सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच यह सैन्य अभ्यास हर साल दो महीने तक चलता है। हालांकि इस बार यह एक महीने का ही होगा। दक्षिण कोरिया और अमरीका के इस सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास पर उत्तर कोरिया हमेशा ऐतराज जताता रहा है, लेकिन इस बार वह इस मामले में चुप है। उसकी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच 27 अप्रैल को होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले खत्म हो जाएगा।
इसलिए चुप है उत्तर कोरिया
इससे पहले दक्षिण कोरिया के साथ अमरीका के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर उत्तर कोरिया हमेशा ऐतराज जताता रहा है। उसने दोनों देशों को चेतावनी भी दी थी कि वे यह संयुक्त अभ्यास रोक दें वर्ना इससे दोनों कोरियाई देशों के रिश्ते पर असर पड़ेगा। लेकिन इस बार उसने खामोशी अख्तियार कर रखी है। बताया जा रहा है कि अमरीका के संयुक्त राष्ट्र कमान ने इस बार पहले ही उत्तर कोरिया को इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के बारे में बता दिया था। उसने कहा था कि यह नियमित प्रशिक्षण का हिस्सा है। इसका मकसद उत्तर कोरिया पर हमला करना नहीं है।
एक महीने कम चलेगा यह संयुक्त अभ्यास
आमतौर पर अमरीका और कोरिया के बीच होने वाला सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत से शुरू होकर 2 महीनों तक चलता रहा है। लेकिन इस बार फरवरी में हुए दक्षिण कोरिया में हुए शीतकालीन ओलिंपिक खेलों के चलते इसकी तारीख अप्रैल तक बढ़ा दी गई थी। इस वजह से इस सैन्य अभ्यास की अवधि एक महीने की कर दी गई है। इसमें भाग लेने वाले सैनिकों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई है। इसमें दक्षिण कोरिया के 3 लाख सैनिकों के अलावा 11,500 अमरीकी सैनिक शामिल होंगे।
Published on:
01 Apr 2018 05:41 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
