6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर कोरिया की मदद करना पड़ा भारी, ब्लैक लिस्टेड हुईं 21 शिपिंग कंपनियां

सूची में उत्तर कोरिया स्थित 16 कंपनियां शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Mar 31, 2018

Kim jong un

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 27 जहाजों और 21 जहाज कंपनियों और एक शख्स को प्रतिबंधों को दरकिनार कर उत्तर कोरिया की सहायता करने के आरोप में 'काली सूची' में डाल दिया है। मीडिया रिपोर्टों में शनिवार को यह जानकारी दी गई। एक अंग्रेजी चैनल के मुताबिक, शुक्रवार को घोषित किए गए नए प्रतिबंधों के जरिए न सिर्फ उत्तर कोरिया के शिपिंग ऑपरेशन को निर्देश दिए गए थे, बल्कि प्योंगयांग के साथ व्यापार करने वाली चीनी कंपनियों को भी निर्देश दिए गए थे।

ये कंपनियां हैं 'ब्लैक लिस्ट' में
सूची में उत्तर कोरिया स्थित 16 कंपनियां, हांगकांग में पंजीकृत पांच कंपनियां, चीन की दो कंपनियां, ताइवान की दो और सिंगापुर व पनामा की एक-एक कंपनियां शामिल हैं।

चीन-नॉर्थ कोरिया की नजदीकी से बौखलाया अमरीका, साउथ कोरिया के साथ करेगा युद्धाभ्यास

उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकजुट
संयुक्त राष्ट्र के लिए अमरीकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि नवीनतम प्रतिबंध इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।

इस वजह से उठाया गया ये कदम
तेल और कोयले जैसै उत्तर कोरियाई माल की तस्करी से निपटने के लिए अमरीका द्वारा पिछले महीने दिए प्रस्ताव के मद्देनजर शुक्रवार को यह कदम उठाया गया है।

सेना में ड्यूटी से बचने के लिए बढ़ाया वजन, अब जेल में

चीन देता रहा है कोरिया का साथ
गौरतलब है कि पिछले वर्षों में अमरीका ने उत्तर कोरिया के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र ने भी उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन समय-समय पर चीन समेत कई देशों ने उसका उल्लंघन किया था। आपको बता दें त्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन 2011 में सत्ता संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन गए थे। किम जोंग 25 से 28 मार्च तक चीन के दौरे पर थे।