
सिंगापुर। सिंगापुर प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए हाथी दांत की खरीद व बिक्री पर प्रतिबंध का ऐलान किया है। सोमवार को किए ऐलान में साफ किया कि हाथी दांत और उससे बने उत्पादों की घरेलू बिक्री पर 2021 से पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।
दो सालों के विचार-विमर्श के बाद की गई घोषणा
सरकार ने इस कदम के जरिए अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ अपने अभियान को मजबूती देने की कोशिश की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में करीब दो सालों तक गैर-सरकारी समूहों, हाथी दांत के खुदरा विक्रेताओं और जनता के साथ विचार विमर्श करने के बाद विश्व हाथी दिवस पर यह ऐलान किया गया।
उल्लंघन करने वालों को मिलेगी सजा
सोमवार को जारी किए बयान में कहा गया कि सिंगापुर नेशनल पार्क बोर्ड ने 1 सितंबर 2021 से हाथी दांत और संबंधित वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस घोषणा की अनदेखी करने वालों को एक साल की जेल और जुर्माने की सजा का भी ऐलान किया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने का है कि प्रतिबंध लागू होने के बाद जिन व्यापारियों के पास हाथी दांत का स्टॉक है, वो या तो हमारे पास जमा करा सकते हैं, या फिर अपने पास ही रख सकते हैं।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
12 Aug 2019 02:41 pm
Published on:
12 Aug 2019 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
