25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबुल: पुलिस चौकी पर हमले से भड़का संघर्ष, छह आतंकवादी ढेर

पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल बशीर खाकसार ने सोमवार को इस एनकाउंटर की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 2:55 PM IST

six terrorist killed in afghanistan

काबुल: पुलिसचौकी पर हमले से भड़का संघर्ष, छह आतंकवादी ढेर

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में छह आतंकवादियों के ढेर होने की खबर आ रही है। ये मामला खक्रिज जिले से सामना आया है, मारे गए आतंकियों के अलावा चार अन्य के घायल होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल बशीर खाकसार ने सोमवार को इस एनकाउंटर की जानकारी दी।

सुरक्षा जांच चौकियों पर हमले के बाद शुरू हुआ ये संघर्ष

इस संबंध में समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा जा रहा है कि तालिबान आतंकवादियों के खक्रिज जिले के मनडोजई इलाके में कुछ सुरक्षा जांच चौकियों पर हमले के बाद ये संघर्ष शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी कुछ घंटों तक चली जिसमें छह आतंकवादी मारे गए।

चार अन्य आतंकवादी घायल

अधिकारियों ने आगे कहा कि चार अन्य आतंकवादी घायल हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों की ओर से सुरक्षाकर्मियों के हताहत होने पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं आई है।

आतंकी संगठन अल कायदा के ठिकाने को बनाया था निशाना

आपको बता दें कि इससे पहले वहां के पूर्वी कुनार प्रांत और दक्षिणी जाबुल प्रांत की राजधानी कलात के बाहर भी अलग-अलग मुठभेड़ों में भी छह आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पूर्वी कुनार प्रांत में एक मानव रहित विमान द्वारा आतंकी संगठन अल कायदा के ठिकाने को निशाना बनाया था। इस हमले में संगठन के कम से कम चार आतंकी मारे गए थे।

तालीबानी कमांडर की मौत

वहीं इससे पहले वहां के दक्षिणी जाबुल प्रांत की राजधानी कलात के बाहर आतंकियों के गुप्त ठिकानों पर सेना के हवाई हमलों में तालिबान के दो वरिष्ठ कमांडर के ढेर होने की जानकारी आई थी। प्रांत के पुलिस प्रमुख मोहम्मद मुस्तफा मायर की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक हमले में तालीबानी कमांडर मुल्ला असद और मुल्ला सांगरी की मौत हुई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अमरीका की अगुवाई में गठबंधन सैन्य बल द्वारा अमकी इलाके में तालिबान के गुप्त ठिकानों पर शुक्रवार को किए गए हमले में तालीबानी कमांडर मुल्ला असद और मुल्ला सांगरी मौके पर ही ढेर हो गए और कुछ अन्य घायल हो गए।