जयपुरPublished: May 13, 2023 01:57:04 pm
Tanay Mishra
Tuk Tuk Taxis To Get Electrified: श्रीलंका में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए टुक टुक टैक्सी का काफी इस्तेमाल किया जाता है। देशभर में चलने वाली इन टैक्सियों को पेट्रोल से चलाया जाता है। पर अब जल्द ही इनमें एक बड़ा बदलाव होने वाला है।
दुनिया का कोई भी देश हो, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन काफी अहम होता है। हर देश में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग-अलग तरह के व्हीकल्स चलन में होते हैं। बात अगर श्रीलंका (Sri Lanka) की करें, तो यहाँ टुक टुक टैक्सियों (Tuk Tuk Taxis) का चलन है। एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका में करीब 10 लाख टुक टुक टैक्सियाँ हैं। पेट्रोल से चलने वाली ये टैक्सियाँ भारत के ऑटो रिक्शा की ही तरह होती हैं। पर अब श्रीलंका की इन टुक टुक टैक्सियों में एक बड़ा चेंज आने वाला है। इस चेंज से श्रीलंका की टुक टुक टैक्सी सर्विस इलेक्ट्रिफाइड हो जाएगी।