30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन: भीड़ में घुसी अनियंत्रित कार, 9 लोगों की मौत, 40 घायल

घटनास्थल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के पास टहल रहे लोगों पर हमलावर ने अपनी एसयूवी लैंड रोवर कार चढ़ा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Sep 2018, 9:51 AM IST

china accident

चीन: भीड़ में घुसी अनियंत्रित कार, 9 लोगों की मौत, 40 घायल

बीजिंग। चीन में एक बड़ी कार दुर्घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं।सरकारी अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय चीन में एक सार्वजनिक स्थान पर एकत्र भीड़ में एक अनियंत्रित एसयूवी कार घुस गई जिसमें कम से कम 9 लोग मारे गए हैं और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान: हाफिज सईद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमात-उद-दावा को 'सोशल वर्क' जारी रखने की अनुमति

क्या है मामला

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम के मुताबिक 54 वर्षीय चालक एसयूवी चालक यांग झान्यू ने पहले लोगों को अपनी कार से कुचला और बाद में कार से बाहर आकर लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार चालक एक पेशेवर अपराधी है। वह कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के पास टहल रहे लोगों पर हमलावर ने अपनी एसयूवी लैंड रोवर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर लगने के बाद कई लोग जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे में 9 लोग मारे गए हैं और कम से कम 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों में अधिकांश बुजुर्ग हैं।

आतंकवादी घटना नहीं

घटना स्थल के आसपास कई लोगों को जमीन पर गिरा हुआ देखा गया। मीडिया की खबरों के अनुसार घटनास्थल पर चारों तरफ खून फैला है। पुलिस ने बताया है कि घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज दिए गए हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के युवा लीग के प्रकाशन बीजिंग यूथ डेली ने अपने आधिकारिक माइक्रोब्लॉग पर कहा कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आतंकवाद या किसी अन्य उद्देश्य से इंकार किया गया है।

देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, मंदिरों में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज

चीन में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था की स्थिति

चीन में हाल के वर्षों में सार्वजनिक स्थानों पर हिंसक हमले बढ़ते जा रहे हैं। चीन में हाल के दिनों में बम विस्फोट और इमारतों में आग लगाने के घटनाएं बढ़ीं हैं।कुछ दिन पहले भी एक एसयूवी कार के भीड़ में घुसने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।