24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वालामुखी पर बने इन रिजॉर्ट में 500 भूकंप झेलने की क्षमता

कार्टून फिल्मों जैसे गोल-मटोल रंग-बिरंगे घर और हरियाली देखकर आपका भी मन वहां रहने के लिए मचल जाएगा। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 7:08 PM IST

Japan Resort

Japan Resort

टोक्यो। जापान में 2011 में आई भीषण सुनामी और 2016 में रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता वाले आए भयानक भूकंप के बाद देश के कई हिस्से तबाह हो गए थे। लेकिन अगर आप आज इन तबाही वाले इलाकों में जाएं तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि आप किस खूबसूरत दुनिया में आ गए हैं। कार्टून फिल्मों जैसे गोल-मटोल रंग-बिरंगे घर और हरियाली देखकर आपका भी मन वहां रहने के लिए मचल जाएगा। दरअसल, ये जापान के क्यूशू प्रीफेक्चर में असू कुजू नेशनल पार्क में बने होटल और रिजॉर्ट हैं, जो यहां आने वाले सैलानियों को आजकल खूब लुभा रहे हैं। खास बात यह है कि इन्हें एक बुझ चुकी ज्वालामुखी के ऊपर बनाया गया है। ये इस तरह से बनाए गए हैं कि अगर करीब 500 भूकंप भी आए तो इन्हें कुछ नहीं होगा।

Image may contain: outdoor and nature

ये भी जानें
- 1800 फीट ऊपर बने हैं ये रिजॉर्ट और होटल
- 480 भूकंप सहने की क्षमता है इन पॉलीस्ट्रीन घरों में
- 12,000 रुपए कीमत है करीब एक रात ठहरने की

Image may contain: outdoor, nature and food

ये हैं सुविधाएं
- स्वीमिंग पूल
- शॉपिंग मॉल
- रेस्टोरेंट
- जिम