4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले सप्ताह व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे तुर्की के राष्ट्रपति, सीरिया मुद्दे पर होगी चर्चा

व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन सीरिया मुद्दे पर अगले सप्ताह मुलाकात करेंगे।

2 min read
Google source verification

इंस्तांबुल। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन अगले सप्ताह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से इदलिब पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे। इदबिल सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाला अंतिम प्रांत है। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एर्दोगन-पुतिन मुलाकात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता सीरिया संघर्ष का समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ने कावुसोग्लु के हवाले से कहा, "तुर्की सीरिया में आतंकी समूहों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के प्रयास में सभी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।"

सीरिया में संयुक्त गश्त करेंगे अमरीका और तुर्की
इससे पहले अगस्त के अंतिम सप्ताह में अमरीकी सेना प्रमुखों के चेयरमैन ने कहा था कि अमरीका और तुर्की ने सीरिया में सुरक्षा बढ़ाने के लिए वहां संयुक्त गश्त करने की योजना बनाई है। जोसफ डनफोर्ड ने कहा था कि दोनों देशों ने सीरिया में सुरक्षा के लिए दो महीने पहले साथ काम करना शुरू कर दिया है। गश्त मानबीज क्षेत्र को केंद्र में रखकर दो चरणों में की जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में द्विपक्षीय वार्ता चल रही है। योजना की रफ्तार से हम दोनों पक्ष संतुष्ट हैं। हम भविष्य में सुरक्षा को लेकर कुछ संशोधनों पर बात कर रहे हैं।"

सीरिया मुद्दे पर ईरान-रूस साथ-साथ
इससे पहले अगस्त में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनके ईरानी समकक्ष हसन रूहानी की सीरिया मुद्दे को लेकर बातचीत हुई थी। पुतिन ने कहा था कि, "कैस्पियन से संबंधित कई सवालों पर और सीरिया संकट सहित गंभीर संकटों से निपटने के बारे में हमारे पास सहयोग के बहुत बड़े अवसर हैं।" इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने सीरिया मुद्दे पर रूस की तारीफ की थी और कहा था कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) और जिहादी समूहों पर सीरियाई सेना की जीत रूस और ईरान के बीच सहयोग से संभव हुई है।