2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान के कंधार शहर में दो बम धमाके, सात पुलिसकर्मी घायल

इन धमाकों से आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Sep 2018, 10:53 AM IST

afghanistan

अफगानिस्तान के कंधार शहर में दो बम धमाके, सात पुलिसकर्मी घायल

कंधार। अफगानिस्तान के कंधार में रविवार को दो बम धमाकों में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। धमाके के लिए आईईडी एक बिजली के बक्से में छिपाकर रखा गया था। इन धमाकों से आसपास के क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। मगर कड़ी चौकसी के कारण धमाके से होने वाले नुकसान को बचा लिया गया। दोनों धमाके कुछ समय के अंतराल पर हुए। पहले धमाके में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं दूसरे धमाके में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अफगान पुलिस के अनुसार अभी तक घायल होने वालों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है। गौरतलब है कि कंधार और उसके आसपास के क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

सुरक्षा चौकियों में आग लगा दी थी

बीते सप्ताह अफगानिसतान के मैवंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में कम से कम सात तालिबान आतंकियों को मार गिराया गया और पांच घायल हो गए थे। यह झड़प बुधवार रात को उस वक्त हुई, जब आतंकियों ने कुछ सुरक्षा चौकियों में आग लगा दी थी। जिसके बाद सरकारी बलों ने जमीन और हवा से जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को निशाना बनाया। वहीं, अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में सेना के हमले में तालिबान के एक मुख्य कमांडर कारी कयूम समेत चार आतंकी मारे गए। सेना के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।

कुख्यात कमांडर कारी कयूम की मौत

सेना के प्रवक्ता हनीफ रेजाई ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बघलान प्रांत के डंड-ए-घोरी जिले में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया। हमले में तालिबान के कुख्यात कमांडर कारी कयूम की मौत की पुष्टि की गई है। वह अपने तीन हथियारबंद सहायकों के साथ मारा गया है। इन कार्रवाहियों के चलते आतंकी सेना से बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को फरयाब प्रांत में तालिबान आतंकियों पर हवाई हमलों में पचास से अधिक तालिबानी मारे गए थे । जबकि दस से अधिक घायल हुए थे। अफगान सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई ने कहा कि तालिबान आतंकियों के एक समूह ने सैन्य काफिले को निशाना बनाने के लिए एक मार्ग को अवरुद्ध किया था।