7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन: दुजुआन तूफान का कहर, बीते 10 सालों में नहीं उठीं इतनी ऊंची लहरें

चीन के गुआंगझाओ में दुजुआन तूफान अपना कहर बरपा रहा है। इसके चलते यहां साल का सबसे ऊंचा टाइड आया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Subhesh Sharma

•

Updated: 1 Oct 2015, 9:08 AM IST

Typhoon Dujuan

Typhoon Dujuan

गुआंगझाओ। चीन के गुआंगझाओ में दुजुआन तूफान अपना कहर बरपा रहा है। इसके चलते यहां साल का सबसे ऊंचा टाइड आया। समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठीं। जिस कारण देश के ईस्टर्न कोस्टल इलाकों में, बाढ़, तेज बारिश और लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के कारण हवा 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।


मिली जानकारी के अनुसार चीन के पुटियान शहर में तूफान ने करीब सुबह 8.50 बजे (लोकल टाइम) पर दस्तक दी। हालांकि किनारे से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ गया है। इसके असर से फुजियान में मूसलाधार बारिश हुई है। चीन में हजारों नावों को किनारे बुला लिया गया है। समुद्र किनारे टूरिस्ट स्पॉट्स बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ताइवान में 324 लोग घायल हुए, जब कि दो लोगों की मौत हो चुकी है।

आपको बता दें कि तूफान का असर इस कदर था कि झेझायांग प्रांत में क्वियानतांग नदी में पिछले दस सालों में इतनी ऊंची लहरें नहीं उठीं।