
वियतनाम: भारी बारिश और भूस्खलन का कहर जारी, सोमवार को गईं 13 जानें
हनोई। वियतनाम के उत्तरी व मध्य भागों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से वहां आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन के लापता होने की भी खबर है। वियतनाम के सेंट्रल स्टीयरिंग कमेटी फॉर नेचुरल डिजास्टर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।
सोमवार सुबह तक बाढ़ से नौ लोगों की मौत, तीन लापता
इस संबंध में समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह तक बाढ़ से मध्य थान्ह होआ प्रांत में नौ लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग लापता हो गए। इस बीच बाढ़ व भूस्खलन से उत्तर के चार प्रांतों होआ बिन्ह, येन बाई, सोन ला व लांग सोन में एक-एक जान जाने की खबर मिली है।
बाढ़ व भूस्खलन से 364 घर बर्बाद
कमेटी ने जानकारी दी है कि बाढ़ व भूस्खलन से 364 घर बर्बाद हुए हैं और 6,523 हेक्टेयर धान व दूसरी फसलें बर्बाद हुईं हैं। इसमें 512 मवेशी व 56,367 पक्षी मारे गए व 963 हेक्टेयर एक्वाकल्चर तालाबों, 620 मीटर तटबंधों व 6174 मीटर नहरों को नुकसान पहुंचा है।
पहले आठ महीनों में बाढ़ और भूस्खलन से 153 मौतें
वियतनाम के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक, इस साल के पहले आठ महीनों में आई प्राकृतिक आपदाएं, ज्यादातर तूफान, बाढ़ और भूस्खलन से 153 लोगों की मौत हो गई और 119 लोग घायल हो गए। इससे 7,000 अरब से ज्यादा वियतनामी डोंग (30.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
Published on:
03 Sept 2018 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
