
प्योंगयांग। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या के मामले में दोन थ्यांग हुआंग नामक महिला को रिहा कर दिया गया है। उन्होंने मलेशियाई जेल में दो साल से अधिक का समय बिताया। हुआंग को कई साल की जेल की सजा मिली थी, जो बाद में परीक्षण के दौरान कम कर दी गई। फरवरी 2017 में 30 वर्षीय दून थी हुआंग पर तरल रासायनिक पदार्थ वीएक्स को पाने चेहरे पर लगाकर किम जोंग नाम को मारने की कोशिश में कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर इंडोनेशियाई महिला के साथ गिरफ्तार किया गया था। वियतनाम के लिए उड़ान भरने से पहले इस 30 वर्षीय पूर्व हेयर सैलून कार्यकर्ता को प्रशासनिक राजधानी में एक आव्रजन कार्यालय में दस्तावेजीकरण करना होगा।
किम जोंग नाम हत्या मामले में नया मोड़
लंबे मुकदमे के बाद पिछले महीने किम जोंग नाम की 2017 में हत्या करने के मामले में सजा कम करने का ऐलान किया गया था। जिससे वह दुनिया भर में सुर्खियों में आ गई थी। मलेशियाई अभियोजकों ने उसके बाद हत्या का आरोप हटा दिया। उनके वकील हिसाम तेह पोह टेक उन्हें मलेशिया की राजधानी के बाहर एक जेल से लेकर बाहर आए। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि वह शुक्रवार शाम तक वियतनाम लौट आएगी। इंडोनेशियाई नागरिक सिटि आसियाह हत्या पर मुकदमे का सामना करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे। हत्या के आरोप वापस लेने के बाद उन्हें भी कुछ दिन पहले रिहा कर दिया गया था। इस महिला को हवाई अड्डे के सीसीटीवी कैमरों में किम के पीछे चलते हुए देखा गया था। बाद में एक उड़ान का इंतजार करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
03 May 2019 11:09 pm
Published on:
03 May 2019 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
