11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस में व्लादिमीर पुतिन को मिली ऐतिहासिक जीत, 6 साल के लिए फिर संभालेंगे देश की कमान

रूस में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन की सरकार बननी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 19 Mar 2018, 9:00 AM IST

Vladimir Putin

नई दिल्ली। रूस में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन की सरकार बननी जा रही है। अगले 6 सालों के लिए फिर देश की कमान उनके हाथ में होगी। बता दें कि रूस में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है और पुतिन जीत की ओर बढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार अधिकांश वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और पुतिन को अब तक 76 प्रतिशत वोट हासिल हुआ है। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सई नवालनी पर बैन लगा दिया गया था। वहीं चुनाव के नतीजे आने पर पुतिन समर्थकों ने एक रैली का आयोजन किया, जिसमें बोलते हुए पुतिन ने कहा कि जनता ने उनके काम को पसंद किया है। हालांकि उन्होंने आगे कोई चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। रूस में 10.89 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं, जबकि अन्य 18.7 लाख मतदाता दूसरे देशों में रहते हैं।

10.89 करोड़ मतदाता


रूस में 10.89 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं, जबकि अन्य 18.7 लाख मतदाता दूसरे देशों में रहते हैं। रूस में कुल 97,000 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जबकि 145 देशों में 400 मतदान केंद्रों का निर्माण किया गया था।
हालांकि, यूक्रेन में रह रहे रूसी नागरिकों को मतदान की अनुमति नहीं थी। इस दौड़ में निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अलावा 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें ऑल पीपुल्स यूनियन पार्टी के सर्गेई बाबुरिन, कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुदिनिन, सिविल इनिशिएटिव पार्टी के उम्मीदवार सेनिया सोबचक, कम्युनिस्ट्स ऑफ रशिया पार्टी के अध्यक्ष मैक्सिम सुरेकिन, प्रेजीडेंशियल कमिश्नर फॉर एंट्रेप्रेन्योर्स राइट्स के बोरिस तितोव, योबलोको पार्टी के सहसंस्थापक ग्रिगोरी यावलिंसकी और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया के प्रमुख व्लादिमीर जिरिनोवस्की शामिल हैं। बता दें कि सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन के बाद से पुतिन देश के सर्वोच्च पद पर लंबे समय तक रहने वाले शख्स हैं। इस बार की जीत के साथ वह 2024 तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय मतदान प्रतिशत को लेकर थोड़ा चिंतित थे।