27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WHO का खुलासा: चीन के बाहर 17 गुना तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस

Highlights: कोरोना वायरस से करीब 3,300 लोगों की मौत चीन के वुहान से फैलना शुरु हुआ था यह जानलेवा संक्रमण महामारी की रफ्तार को धीमा करने के लिए "हर संभव" प्रयास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 6 Mar 2020, 2:17 PM IST

WHO on Coronavirus

बीजिंग। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण वैश्विक हालत खराब हो चुकी है। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अलग-अलग देशों में फैल रहा है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसको लेकर जो खुलासा किया है, वो बेहद चिंताजनक है। दरअसल, अपनी ताजा रिपोर्ट में WHO ने कहा है कि वायरस चीन के बाहर बेहद तेज रफ्तार से फैल रहा है।

17 गुना तेजी से फैल रहा है संक्रमण

WHO के मुताबिक, वायरस चीन के बाहर देशों में 17 गुना तेजी से फैल रहा है। WHO ने सभी देशों को चेताया है कि वो इस वायरस से डटकर मुकाबला करें और इसे हराए। आपको बता दें कि अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस के 98,000 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के करीब 3300 मरीज जिंदगी की जंग हार गए हैं।

दुबई: भारतीय छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि, मां-बाप के विदेश यात्रा के बाद लगा संक्रमण

महामारी की रफ्तार को धीमा करने के लिए "हर संभव" प्रयास

WHO ने इस नए वायरस के वैश्विक प्रकोप को देखते सभी सरकारों से अपील की है कि महामारी की रफ्तार को धीमा करने के लिए "हर संभव" प्रयास करें। WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा, 'यह कोई ड्रिल नहीं है। यह हार मानने का समय नहीं है। यह बहानेबाजी का समय नहीं है। यह सभी पड़ावों को बाहर निकालने का समय है।'